समूचा नगर पंचायत स्वच्छता अभियान मे जुटा

बलरामपुर-रामानुजगंज

स्वछता अभियान के तहत आज रामानुजगंज के जनप्रतिनिधियो ने सडक पर उतर अभियान का आगाज किया। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधी अधिकारियो की अगुवाई मे शुरु स्वस्छता अभियान मे नगर के एक किलोमीटर की दूरी तक सफाई कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर पंचायत मे हुए इस स्वछता अभियान मे खुद नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुपवंती जायसवाल, पार्षद शैलेष गुप्ता , अशोक गोंड , कांग्रेस जिला महामंत्री अजय सोनी, भाजपा के सुभाष केशरी , सीएमओ अच्छे लाल साहू  समेत काफी संख्या मे स्थानिय नागरिको ने हिस्सा लिया।

रामानुजगंज के लरंग साय चौक से शुरु इस अभियान मे जनप्रतिनिधियो ने एक किलोमीटर तक सफाई की। जिसमे लंरग साय चौक से होते अभियान , महामाया मंदिर एंव राम मंदिर तक जारी रहा और अंत मे सफाई अभियान का आज नदी के घाट पंहुच कर समापन हुआ।