समाधान शिविर में कभी CM बैठे ऑटो में तो अब इस कलेक्टर ने खुद चलाई ऑटो..!

बलरामपुर कृष्ण मोहन कुमार- जिले के रामचन्द्रपुर विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम गाजर में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचकर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ग्रामीणों से मुखातिब हुए,उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,इस दौरान रामानुजगंज एसडीएम  विजय दयाराम सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद थे।

कलेक्टर ने चलाई ई रिक्शा…

कलेक्टर ने धरती माता ग्राम संगठन महिला स्व सहायता समूह  की महिलाओं से चर्चा की,तथा उन्होंने  मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किये गए बैट्री चलित ई रिक्शा को चलाकर भी देखा।

महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद….

हाल ही के दिनों  में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह द्वारा जिले में संचालित 22 महिला स्वसहायता समूहो को ई रिक्शा वितरित की गई थी,ताकि महिला समूह आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बन सके।