संवैधानिक पद में बैठे विधानसभा उपाध्यक्ष कैसे करेंगे सरकार की प्रेस वार्ता…?

बिलासपुर (कृष्णमोहन कुमार) रमन सरकार के 14 साल होने पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करने वाले कि जानकारी जनसंपर्क विभाग को भी नही थी,पत्रकारों के पूछे जाने पर कल शाम मंत्री अमर अग्रवाल बताया गया था, तथा आज विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के पत्रकारवार्ता को संबोधित करने की बात सामने आ रही है, चूकी विधानसभा उपाध्यक्ष संवैधानिक पद है, इस लिए वो इस प्रेस वार्ता को संबोधित नही कर सकते है, बावजूद इसके आनन फानन में स्थानीय प्रशासन ने विधानसभा उपाध्यक्ष का नाम प्रेस कांफ्रेंस के लिए तय किया, जो समझ से परे है।