शिवप्रताप के निधन से सरगुजा भाजपा मे शोक की लहर

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लम्बे समय तक सरगुजा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की राजनीति में जिले को एक विशेष पहचान दिलाने वाले नेता स्व. शिवप्रताप सिंह जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा शोक प्रकट किया है।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने जानकारी दी कि 26 नवम्बर को रात्रि 10 बजे एम.एम. आई. अस्पताल रायपुर में शिव प्रताप सिंह जी का निधन हुआ एवं उनका अंतिम संस्कार 1 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम सोनपुर में किया जायेगा।
img_reg_53733स्व. शिव प्रताप सिंह पूर्व में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश शासन में मंत्री एवं राज्य सभा सांसद के रूप में पार्टी एवं जनता को अपनी सेवायें प्रदान की , आदिवासी नेता के निधन से क्षेत्र एवं पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है।
कल उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश के विभिन्न नेताओं सहित भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम, संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर, सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर अनिल सिंह, भीमसेन अग्रवाल सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में उपस्थित रहेंगे।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 2 दिसम्बर 2014 को भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्व. शिव प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी जायेगी।