मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय श्री श्यामल कुमार भट्टाचार्य व कुमारी श्रेयल को दी श्रद्धांजलि

????????????????????????????????????

रायपुर 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव के सृष्टि कॉलोनी स्थित श्री संदीप भट्टाचार्य के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय श्री श्यामल कुमार भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हांेने श्री श्यामल कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने श्री संदीप भट्टाचार्य और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और उन सभी को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद श्री अभिषेक सिंह, महापौर श्री मधुसूदन यादव, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी ने भी श्री श्यामल कुमार को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि श्री श्यामल कुमार भट्टाचार्य का निधन विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कुमारी श्रेयल की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया : मुख्यमंत्री ने श्री खण्डेलवाल के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव के कामडी लाईन स्थित श्री अशोक खण्डेलवाल के निवास पहुंचकर उनकी पुत्री कुमार श्रेयल खण्डेलवाल की दुर्घटना में असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।    मुख्यमं¬त्री ने श्री अशोक खण्डेलवाल एवं उनके परिवारजनों से मिलकर कुमार श्रेयल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कुमारी श्रेयल की दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान छŸाीसगढ़ भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, महापौर श्री मधुसूदन यादव, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी समेत मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी सुश्री श्रेयल खण्डेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।