महिला कमाण्डो प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 

स्थानीय रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में वरि0 पुलिस अधीक्षक सरगुजा आर.एस.नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर श्रीमति गरिमा द्विवेदी उपाध्याय के द्वारा महिला कमाण्डो प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है, इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रो से आई महिलाओ ने भाग लिया।  कार्यशाला के दौरान महिलाओं को अपनी व दूसरों की सुरक्षा के सबंध में प्रशिक्षण देने एवं इसके प्रशिक्षण के बारे में भी बताया गया जिसके अनुसार यह प्रशिक्षण तीन चरणो में दी जावेगी।

प्रथम चरण में बेसिक कानून के बारे में जानकारी दी जायेगी, जैसे साईबर संबंधित अपराध ,फेसबुक , वाट्स अप , से संबंधित से बचाव करने के तरीके महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध ,दहेज प्रताड़ना समाज में होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी। द्वितीय चरण में फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग एवं आत्म रक्षा के बारे में सिखाया जायेगा। तृतीय चरण में अपने आस-पास के क्षेत्रो को सुरक्षित रखने के उपाय, नाईट पेट्रोलिंग, ग्रुप पेट्रोलिंग, पैदल पेट्रोलिंग के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी चैहान, उप निरीक्षक अनिता आयाम, के द्वारा दी जायेगी।