भालुओं के आतंक से सहमा इलाका…मवेशी चराने गए चार ग्रामीणों पर किया हमला…स्कूली छात्र समेत दो लोगों की मौत .. दो घायल

सूरजपुर। ओड़गी वन परिक्षेत्र में भालुओं का आतंक देखने को मिला है। जहाँ भालुओं ने जंगल मे मवेशी चराने गए चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई है। जिनमे एक स्कूली छात्र भी शामिल है। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, ओड़गी वन परिक्षेत्र के धरसेड़ी गांव के चार लोग जंगल मे मवेशी चराने गए हुए थे। जिनमे एक 9वीं पढ़ने वाला छात्र भी शामिल था। इसी दौरान जंगल से निकले भालुओं ने उनपर हमला कर दिया। भालुओं ने चारों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमे 9वीं पढ़ने वाले छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को ओड़गी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है, और लोगों से जानकारी लेकर घटना की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के गांव में दशहत व्याप्त हो गया है।

घटना में लालजी (65), रामप्रसाद (15) की मौत हो गई। वही सोन सिंह (36), राजकुमार (19) घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक पारसनाथ राजवाडे मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया और मृतक परिवार से मिलकर उनको सात्वना दिया। साथ ही वन विभाग से बात कर मृतको के परिजन को तत्काल 25-25 हजार सहायता राशि उपलब्ध कराया।

इस दौरान ओड़गी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिवबालक यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल जायसवाल, जनपद सदस्य नमस्ते सिंह, सरपंच चेतराम सिंह, संजय सिंह, टिकम राजवाड़े, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20200216 wa00029172550378405623635