भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अम्बिकापुर में… चुनाव की नजदीकियो ने बढाई नेताओं की चहलकदमी

अम्बिकापुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर आने वाले हैं.. अमित शाह पीएम मोदी के सबसे करीबी और भाजपा संगठन के थिंक टैंक माने जाते है.. और उनके आने की खबर से प्रदेश की सत्ता से संगठन तक के लोगो मे स्वाभाविक उत्साह का माहौल नजर आ रहा है…

आगामी 10 जून को अमित शाह अम्बिकापुर प्रवास पर रहेंगे… भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी द्वारा दी गई इस पूरी जानकारी के मुताबिक श्री शाह अम्बिकापुर के पीजी कालेज ग्राउण्ड मे एक सभा को भी संबोधित करेंगे… इधर जिला अध्यक्ष श्री सोनी ने ये दावा किया है.. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करीब 1 लाख लोगों को संबोधित करेंगे…., जिसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है… गौरतलब है कि आगामी 10 जून को अम्बिकापुर मे सीएम डां, रमन सिंह की विकास यात्रा भी पहुंचेगी…

राहुल के बाद अमित

जिले के सीतापुर मे राहुल की सभा के बाद अमित शाह का अम्बिकापुर मे सभा करने के अपने राजनैतिक मायने है.. लेकिन राहुल के बाद शाह के यहां आने और जाने के बाद उनके असर को कम करने विपक्षी दल, क्या रणनीति बनाता है.. ये देखना दिलचस्प होगा…. क्योंकि चुनाव का समय करीब जो आ रहा है…