भाजपा नेता के जन्मदिन बधाई की होर्डिंग ने मचाई खलबली..!

अम्बिकापुर शहर मे लगी एक होर्डिग ने शहर ही नहीं पूरे सरगुजा मे खलबली मचा दी है..  खलबली की शुरूआत उन्हीं नेताओं से शुरू हुई जो खुद होर्डिंग मे और विज्ञापन मे लगे हुए है…  मामला भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर के जन्मदिन से जुडा है..  जिनके जन्मदिन के अवसर पर लगे होर्डिंग ने कई सवालों को जन्म दे दिया है…  ये सवाल शायद उनके जहन मे भी बुदबुदा रहे होंगे जो होर्डिंग और टाँगे है…

दरअसल आज शनिवार 3 फरवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर का जन्मदिन है,,  चूंकि वो बडे भाजपा नेता है और हाल फिलहाल मे ये भी चर्चा है कि वो अम्बिकापुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते है…  ऐसे मे शहर मे लगी होर्डिंग और विज्ञापन उनकी दावेदारी की ओर इशारा तो जरूर करते है,,  लेकिन होर्डिंग मे शुभेक्षु की जगह लगी फोटो ने ही तो शहर मे असल हलचल मचा दी है…

होर्डिंग मे सबसे ऊपर जन्मदिन वाले नेता जी का फोटो है..  उसके नीचे जिले के उन चार बडे नेताओं का फोटो है,,  जो शायद खुद को अम्बिकापुर विधानसभा का प्रबल दावेदार मानते हैं,,  और ऐसे मे केवल उन्हीं भाजपा नेता का फोटो इस बात की ओर इशारा कर रहा है, कि या तो उन चारों नेता ने मेजर साहब को अपना प्रत्याशी मान लिया है..  या फिर अनिल सिंह मेजर को जन्मदिन की बधाई देने वाले चार ही नेता इस शहर मे है…

बहरहाल ये तो लोगो के कयास है.. क्योकी ऐसे किसी भी मामले में भाजपा में पार्टी अनुशासन सर्वोपरी देखा जाता है.. भले ही निचले स्तर पर उस अनुशासन की कोई सतही मजबूती ना हो लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने भाजपा नेता अनुशासित हो जाते है.. और यही वजह है की भाजपा चुनाव में मजबूत स्थित में होती है..