भाजपा किसान मोर्चा सीतापुर मण्डल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक सम्पन

सरगुजा 

बतौली से निलय 

भाजपा किसान मोर्चा सीतापुर  मंडल की  प्रथम कार्यसमिति की बैठक  सीतापुर के  देवी धाम  मगरैल गढ़ में  आयोजित की गई  इस दौरान  सीतापुर भाजपा किसान मोर्चा मंडल के  सभी पदाधिकारी  व स्थानीय कार्यकर्ता सामिल हुए। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में 60% आबादी किसानो की है जिन पर पूरा प्रदेश निर्भर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की हर किसान तक पहुँचे व शासन की योजना की जानकारी हमारे किसान भाइयों को दे। उन्होंने यह भी कहा की चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनाने में किसान मोर्चा की अहम् भूमिका रहेगी।
पुर्व सहकारी बैंक के अध्य्क्ष राजाराम भगत ने भी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा सन् 2000 में जब शासन हमारी नही थी और जब से भाजपा की सरकार आई है उस समय से लेकर अब तक के बदवाल को विस्तार से बताया। भगत ने यह भी कहा की शासन की आधे से ज्यादा योजना किसानो के लिए है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री जीतेन्द्र सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में किसानो की संख्या को देखते हुए किसान मोर्चा बनाया गया है। भाजपा की सभी मोर्चा में किसान मोर्चा सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा है जो सीधे जमीन से जुडी मोर्चा है।

अंत में कार्यक्रम की अध्य्क्षता कर रहे मंडल प्रभारी मनीष मेहता ने विस्तार से जानकारी ली,और  मोर्चा के समस्त पदाधिकारिओं से उनका परिचय जाना व कहा की महीने में कम से कम एक बैठक का दिनांक तय करें एवं सभी पदाधिकारिओं की उपस्थित होने को निर्देशित किया। बैठक से पुर्व बैठक के उद्देश्य तय करने का दिया निर्देश उन्होंने कहा की किसान मोर्चा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जा के किसानो को बतायें शासन की योजना, एवं जरूरतमंद किसानो को योजना से लाभान्वित कराने के लिए कहा।
स्वागत भाषण मंडल अध्य्क्ष सुभाष उराव ने किया व मंच संचालन महामंत्री रजत गुप्ता ने किया व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष नंदकेश्वर पैकरा ने किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अंबिकापुर से आए भाजपा नेता मनोज सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सीतापुर नेमलाल गुप्ता, ब्रम्हानंद गुप्ता, अनिल दास, आर.डी. चौहान, मनीष (बंटी) गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष उराव, उपाध्यक्ष नंदकेस्वर पैकरा, महामंत्री रजत गुप्ता समेत किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं किसान भाई सम्मिलित हुए।