भगवान राम के शोभा यात्रा में गूंजा..”राम लला हम आयेंगे मंदिर वही बनायेंगे” का स्वर

 

 

सूरजपुर बिट्टू सिंह राजपूत- राम लला हम आयेगें मंदिर वही बनायेगें के नारों के साथ जरही गुंजायमान हो उठा.. नगर में भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण की झांकियों के साथ और हनुमान जी की भव्य ध्वज के साथ शोभा यात्रा नगर मे शिवमंदिर से पूजा अर्चना कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुऐ शक्तीनगर कालोनी DAV कालोनी होते हुए उर्जानगर कालोनी होकर जरही चौक में समापन हुआ.. जिसमे क्षेत्र के कई ग्रामीण अंचल से ग्रामिणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,,  हजारो की संख्या मे लोगो ने शोभायात्रा मे भाग लेकर शोभायात्रा को भव्य बना दिया था,,  वही जगह जगह महिलाए व कुछ संगठन के लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया.. इस बार महिलाओ ने भी शोभायात्रा मे बढ बढ़ कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में शोभायात्रा के साथ रही.. सबसे खास बात यह रही की भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का स्वागत मुश्लिम समुदाय के लोगो ने शर्बत पिला कर किया और भाई चारा का संदेश दिया… वही शोभायात्रा के दौरान भटगावं थाना प्रभारी पी  के तिवारी अपने दल के साथ मिलकर पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त किये हुए थे..

इस दौरान भाजपा नेता लवकेश पैकरा, बिजय तिवारी,  अशोक गुप्ता, डां प्रतापनरायण सिंह,  पुरन राम राजवाड़े,  श्रीमती शशी सिंह,  मुकेश सिंह, कमल सक्सेना, सुनील विश्वकर्मा  सहित कई लोग सक्रिय रहे ..