ब्रेकिंग : राजधानी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप.. 2 गिरफ्तार..!

रायपुर राजधानी रायपुर में एक बार फिर गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई है.. पुलिस की इस कार्यवाही में खमतराई इलाके में 11 क्विंटल 14 किलो गांजा पकड़ाया है.. लिहाजा इतनी बड़ी तादात में गांजा मिलने से तस्करी के व्यापक पैमाने का अंदाज लगाया जा सकता है.. कार्यवाही में 2 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है.. आरोपी सुकमा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे .. जब्त गांजे की कीमत 27 लाख 85 हजार बताई जा रहा है.. ख़मतराई थाना पुलिस की करवाई की है..