बूढ़ा पहाड़ आईईडी ब्लास्ट में 7 जवान घायल… राँची भेजे गए घायल जवान

@krishn mohan kumar

बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र थाना सामरी के अंतर्गत बुढ़ा पहाड़ के पास पीपरढाबा में बीते 15 दिनों से चल रहे माओवादी आपरेशन में आज आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ 218 बटालियन के 7 जवान घायल हो गए,जिन्हें रांची ले जाया गया है।

विश्वस्त सूत्रों की माने तो बलरामपुर जिले और झारखंड के लातेहार जिले से सामरी थाना क्षेत्र सटा हुआ है,यही नही यह इलाका इतना बीहड़ और घने जंगलो और पहाड़ियों से घिरा हुआ है,तथा इस क्षेत्र में माओवादियों की आमद रफ्त लम्बे समय से बनी हुई है।

वही बीहड़ पहाड़ियों में अपना डेरा जमाए हुए,माओवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस समय समय पर आपरेशन भी चलाती आ रही है,लेकिन बीते कुछ समय से उक्त क्षेत्र में लाल आतंक साया एकबार फिर मंडरा रहा है।