बूथवार और अधिक परिश्रम की आवश्यकता : कमलभान

अंबिकापुर

आज संकल्प भवन में भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की ऑनलाइन सदस्यता की समीक्षा बैठक व सक्रीय सदस्यता की शुभारम्भ की गई. मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी व जिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति में आहूत बैठक में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रिय स्तर पर विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी बनने की रिकार्ड सदस्यता करने की ख़ुशी जताते हुए संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर ने सभी को बधाई दी. सरगुजा जिले की सदस्यता 77300 होने पर बधाई देते हुए उन्होंने आगामी दिनों में शेष बढ़े हुए लक्ष्य को पूरा करने पर जोर लगाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने पुरे देश में माहासदस्यता अभियान की तिथि 30 अप्रेल तक बढ़ाये जाने की जानकारी दी.

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि आज सक्रीय सदस्यता अभियान के शुरू होने से माहासदस्यता अभियान के अगले चरण की शुरुवात हुई है हमें पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ना होगा.

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद सरगुजा कमलभान सिंह ने कहा कि बढ़े हुए तिथि 30 अप्रेल तक सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने के लिए बूथवार और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है.
भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने मण्डलवार सदस्यता की समीक्षा की तथा आगामी 6 अप्रेल को भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल में कार्यक्रम करने तथा 6ए 7 और 8 अप्रेल को तीनों दिन उत्सव के रूप में इसे मनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की.  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार अग्रवाल व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष प्रशांतशंकर त्रिपाठी ने की.

इस अवसर पर सेवाराम अग्रवाल, पी.आर. कश्यप, करताराम गुप्ता, अखिलेश सोनी, ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, राजाराम भगत, भारत सिंह सिसोदिया, प्रभात खलखो, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, अशोक गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, संतोष दास, श्रीमती शकुंतला पाण्डेय, मनोज गुप्ता, शैलेष सिंह, राजकुमार बंसल, बृजकिशोर पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, मुनेश्वर रजवाड़े, विनोद हर्ष,, रामलखन महंत, गुलाम नबी अंसारी, मधुसुदन शुक्ला, रिंकू सिंह, अनिल सिंह, रोशन गुप्ता, रज्जू राम भगत, डी. के. पुरिया, श्रीमती अनामिका पैंकरा, विजय व्यापारी, नितिन कान्त दत्ता, निरंजन राय, सुशांत घोष, श्रीमती अल्पना मिश्रा, नवनी कान्त दत्ता, मनोज कंसारी, रिंकू वर्मा, विशाल सिंह देव, धर्मेन्द्र जयसवाल, अखण्ड विधायक, राकेश गुप्ता, डॉ आशीष दुबे सहित भजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.