फिर लहराया कांग्रेस का परचम.. 7 जनपद पंचायतो में 5 पर कांग्रेस का कब्जा

अम्बिकापुर

सरगुजा जिले मे आज 13 फरवरी को जिले के सात जनपद पंचायतो के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन प्रकिया से हुआ। दिन भर काफी गहमागहमी के बीच हुए निर्वाचन प्रकिया मे सभी जनपदो के जनपद सदस्यो के अळावा काफी संख्या मे कांग्रेस के और भाजपा के नेता निर्वाचन स्थलो पर गहमागहमी से साथ मौजूद रहे। इसलिए किसी किसी जनपद मे निर्वाचन कार्य पूर्ण होने मे काफी विलंब हुआ।
अम्बिकापुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए आज हुए निर्वाचन मे कांग्रेस ने बाजी मार ली है।  दोनों ही पदों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियो ने निर्विरोध रूप से चुनाव जीत लिया है ।अम्बिकापुर जनपद पंचायत के लिए कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य पूनम चंद टेकाम अध्यक्ष व संजय राजवाड़े उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस के खेमे मे खुशी की लहर है।
इसी तरह कांग्रेस ने उदयपुर जनपद पंचायत मे भी भाजपा समर्थित जनपद सदस्यो के सामने से निवाली छीन लिया है। यंहा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य राजनाथ सिंह 9-5 वोटो से जीत कर उदयपुर जनपद के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। वही उपाध्यक्ष पर भी कांग्रेस समर्थित सदस्य राजीव प्रताप सिंह(गुड्डु भईया) 9-4 वोटो से बाजी मार ली है।मैनपाट जनपद अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस समर्थितunnamed (10) जनपद सदस्य श्रीमती पती एक्का व उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस पक्ष के जनपद सदस्य अटल यादव की जीत हुई है।  दोनों को ही 15 में से 11-11 मत हासिल हुए और कांग्रेस ने वहां भी एकतरफा जीत हासिल की।सीतापुर जनपद पंचायत के लिए भी आज निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य ललिता तिर्की निर्वाचित हुई , जबकि उपाध्यक्ष पद पर शैलेष सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।लखनपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजापा समर्थित जनपद सदस्य देवेन्द्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए , तो वही उपाध्यक्ष पद पर मति राजवाडे को बहुमत मिला।
बहरहाल सरगुजा जिले मे विधानसभा , नगरनिगम के बाद अब पंचायत चुनाव मे भी भाजपा को कांग्रेस ने पटखनी देते हुए,, जिले की सात जनपद पंचायतो में से 5 पर कब्जा कर लिया है। वही भाजपा को लुण्ड्रा और लखनपुर जनपदो मे अपनी जीत से संतोष करना पडा है।