फरसपाल मेले में कर्मा परिवार पर नक्सली हमले की आंशका.. हाई अलर्ट पर सुरक्षा .. हथियारों से लैस नक्सलियों की मौजूदगी की ख़बर!

दंतेवाड़ा। जिले के फरसपाल इलाक़े में आयोजित ढोलकल मेले में नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस ब्युरो के रिपोर्ट के मुताबिक कर्मा परिवार पर नक्सली हमले का खतरा है। जिनकी सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल फरसपाल में ढोलकल महोत्सव के दूसरे दिन पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमे विधायक देवती कर्मा और कर्मा परिवार शामिल होता है। आशंका जताई जा रही है कि मेले में नक्सली हमला करने की साजिश रच सकते हैं। जिसमे कर्मा परिवार को खतरा है।

जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में अत्याधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों की मौजूदगी की ख़बर है। जिसके मद्देनज़र सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। कर्मा परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।