प्लेन की तरह हवा में उड़ा ट्रैक्टर..जब टूटी पेड़ से बंधी रस्सी..!

विशालकाय पेड़ के खिचाव से हवा में उड़ा ट्रैक्टर..

पेड़ कटाई के काम में टली बड़ी दुर्घटना…

दूसरे ट्रेक्टर की रस्सी टूटने से हुआ हादसा..

अम्बिकापुर – बतौली से निलय 

सीतापुर  विकासखंड के गुतुरमा में सड़क निर्माण के लिए एन एच में पेड़ कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।  पेड़ की खिचाई के लिए लगाया गया ट्रैक्टर हवा में एसा उड़ा जैसे प्लेन हो और इस ट्रैक्टर के निचे एक आदमी दब गया जिसे बड़ी मुश्किल से गांव वालो ने बाहर निकाला।

दरअसल पेड़ को गिराने के लिए उसे ट्रैक्टर से खीचा जाता है और इस विशालकाय पेड़ को खीचने के लिए दो ट्रैक्टर लगाए गए थे लेकिन तभी दूसरे ट्रैक्टर की रस्सी टूट गई और विशालकाय पेड़ के जोरदार खिचाव से रासी टूट जाने के बाद अकेला बचा ट्रैक्टर हवा में उछल पडा और दूर जा गिरा।

जानकारी के मुताबिक जब एक ट्रैक्टर की रस्सी टूटी तो पूरा भार लोमश सिंग के ट्रैक्टर में पड़ा और उनका ट्रैक्टर को पेड़ के खीचाव ने हवा में उड़ा दिया और ट्रैक्टर हवा में उछलता हुआ 10 मिटर दूर जा गिरा और ट्रेकट के चारो चके ऊपर हो गए। इस घटना में ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर के नीचे दबा रह गया और गांव वालो ने बडी मुश्किल से लोमश सिंह को बाहर लिकाला। ट्रैक्टर में दबने से लोमेश सिंह को बहुत ज्यादा चोट आई है इलाज के लिए अम्बिकापुर लाया गया है।

पेड़ कटाई के इस काम में लगे दोनों ट्रैक्टर गांव के ही लोमश सिंह के ही थे और वो खुद ट्रैक्टर को चला रहे थे उनको पेड़ को खीचने के लिए पेड़ कटाई विभाग द्वारा बुलाया गया था। यह पेड़ चंद्रकांत गुप्ता के घर के सामने था घटना के बाद विशालकाय पेड़ उनके घर में जा गिरा। सीतापुर से 13 किमी की दुरी पर है गुतुरमा