पुलिसकर्मियों की रेकी करने वाली महिला नक्सली गिरफ्तार..1 लाख का ईनाम था..महिला नक्सली पर..

दंतेवाड़ा..दक्षिण बस्तर पुलिस ने आज किरन्दुल थाना क्षेत्र से एक महिला नक्सली को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है..यह महिला नक्सली मलंगिर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य रही है..और इस महिला नक्सली का नाम मिडियामी सोमाली ध्रुवा बताया जा रहा है..

बता दे कि ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को नक्सली संगठन से जोड़नी वाली एक लाख की ईनामी महिला नक्सली 22 वर्षीया मिडियामी सोमिली को किरन्दुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों से घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है..यह महिला नक्सली 2015 में नक्सलियों से जुड़ी ..तथा ग्राम तवेली ,अलवार, गुमियापाल, पटेलपारा,बंडीपारा व रैयापारा में सक्रिय थी..

वही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए यह महिला नक्सली के नक्सली विचार धारा से जुड़ी प्रचार -प्रसार की सामग्री समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियों को नक्सलियों तक पहुँचाने का काम करती थी.यही नही सोमाली पर साप्ताहिक हाट बाजारों में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की रेकी करने का भी आरोप है..