परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा..जकांछ ने किया स्वागत

केनाबांध स्थित परशुराम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

अम्बिकापुर

 

सर्व ब्राम्हण समाज सरगुजा द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर धूमधाम से जयंती मनाई गई। नगर के दुर्गा मंदिर से अपरांह 4.30 बजे भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर शहर के घड़ी चैक, महामाया चैक, स्कूल रोड होते हुये केनाबांध स्थित नव निर्मित भगवान परशुराम मंदिर में जाकर महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।

केनाबांध अम्बिकापुर में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार एवं भगवान परशुराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिवस देवताओं का पूजन रूद्रपाठ, जप एवं मूर्तियों को अन्नाधिवास का वैदिक कार्यक्रम प्रातरू काल से ही वेदाचार्यों द्वारा विधि-विधान सम्पन्न किया गया। पूरे दिन भर चले इस पूजा-पाठ एवं अनुष्ठान में विप्र माताओं, बहनों एवं स्वजनों सहित अन्य समाज के लोगो एवं नगरवासियों की भी सहभागिता रही। जिले के अन्य क्षेत्रों से भी विप्र समाज के लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिवस शुक्रवार को प्रातरू 8 बजे से देव पूजन, मूर्तियों का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रात्रि 8.30 बजे से विप्र सपरिवार भोज एवं भंडारा कार्यक्रम रखा गया। महोत्सव का समापन 29 अप्रैल को रूद्राभिषेक, यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।

 

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने किया स्वागत 

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दानिश रफीक के नेतृत्व में स्थानीय महामाया चौक अम्बिकापुर में भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर में निकली भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यकम में ब्राह्मण समाज के लोगों का फूल, मालाओं व शर्बत पिलाकर स्वागत किया गया व बधाई दी गयी। स्वागत कार्यक्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष दानिश रफीक के साथ, मो हसीब, बलविंदर सिंह छाबड़ा, नितिन गुप्ता, निशांत सिंह, नीरज पांडे, उपेन्द्र पाण्डेय, विजय,अंकित, रमीज, गुड्डू, रचित, गोल्डन , सुमित ठाकुर राकेश ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।।

unnamed 2 11