नागपुर लाइन में मरम्मत के लिए होगा ब्लाक..जाने कब और कौन सी ट्रेन होंगी रद्द

रायपुर से आलोक शुक्ला 
नागपुर रेल मंडल के अन्तर्गत कलमना-गोंदिया खंड के कलमना-कामटी और दुर्ग-गोंदिया-कलमना खंड के दुर्ग-रसमड़ा के बीच डाउन एवं अप लाइन की मरम्मत की जाना है। इसके लिए 7, 21 अप्रैल और 5 व 19 मई को ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक 19:45 से 23:45 बजे तक तीन घंटे के लिए होगा। ब्लॉक के कारण इतवारी से 58112 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर को निर्धारित समय से 02 घंटा देरी से रवाना होगी। इसके अलावा 68741 दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर, 68743 गोंदिया-इतवारी पैसेंजर, 68744 इतवारी-गोंदिया, 8742 गोंदिया-दुर्ग, 68714 इतवारी-गोंदिया और 68715 गोंदिया-इतवारी को रद्द रखा जाएगा। इसी तरह अप लाइन पर 14 व 28 अप्रैल और 12 व 26 मई को 20:40 से 00:40 बजे तक चार घंटा के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।
मेमू को किया निरस्त 
ब्लॉक के कारण डोगरगढ़-गोंदिया मेमू को निरस्त किया गया है। रायपुर-डोगरगढ़ मेमू दुर्ग में समाप्त कर इस ट्रेन को गोंदिया-रायपुर मेमू बनकर रायपुर के रवाना किया जाएगा। रायपुर-डोगरगढ़ मेमू को दुर्ग में समाप्त कर दुर्ग से डोगरगढ़-रायपुर मेमू बनाकर रायपुर के लिए छोड़ा जाएगा। गैवरा रोड-नागपुर एक्सप्रेस को दुर्ग मे एक घंटा नियंत्रित की जाएगी।