नदी में मिली अज्ञात युवती की तैरती हुई लाश…..

बिश्रामपुर (पारसनाथ सिंह) ग्राम कोरेया  आमापारा के घुनघुटा नदी में आज सुबह एक अज्ञात युवती की तैरती हुई लाश मिली। और इस घटना से आस-पास के क्षेत्रों में  सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोरेया आमापारा के गांव वालो ने आज सुबह लगभग 10 बजे एक युवती की नदी में तैरती हुई लाश देखी। और वहां मौजूद लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी और मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया और जाँच शुरु कर दी। लाश की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है की लाश को नदी में रहे 10-15 दिन हो गये है। और अनुमानित उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

बहरहाल मृतिका की शिनाख्त नही हो सकी है शव इतनी बुरी तरह गल चुका है की चेहरा पहचान में भी नहीं आ रहा है.. फ़िलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया गया है और पुलिस मृतिका की पहचान करने में जुटी हुई है..