नगर निगम में मचा सियासी घमासान, पक्ष विपक्ष के बीच शुरू है अस्तित्व की जंग

अम्बिकापुर

नगर निगम के महापौर डॉ अजय तिर्की पर एक महिला के द्वारा रिश्वत लेने के आरोप के बाद शहर की सियासत गरमाई हुई है..जहा महिला ने महापौर पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है वही महिला के बयान को रिकार्ड कर सोशल साईट में डालने के बाद पक्ष और विपक्ष की तकरार तेज हो गई है..महापौर और उनके समर्थको ने विपक्ष पर साजिस किये जाने की शिकायत गांधीनगर थाने में दी है..

शहर की एक महिला ने नगर निगम के महापौर और वार्ड के पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए है..महिला ने उधार के पैसे से रिश्वत देने और उसके द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य को निगम द्वारा बल पूर्वक बंद काराए जाने का आरोप लगाया है..

बहरहाल आरोप प्रत्यारोप का दौर सरगुजा की सियासत को गरमाए हुए है..एक पीड़ित महिला रो रो कर अपनी दंस्तान सुना रही है तो अब इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है और नगर निगम में पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो चुकी है..

डॉ अजय तिर्की …महापौर नगर निगम

वही अपने ऊपर लगे गंभीर आरोप को सिरे से खारिज करते हुए महापौर डॉ अजय तिर्की ने इसे विपक्ष की साजिस बताया है उन्होंने विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगाए है की उनकी छवी धूमिल करने के लिए विपक्ष साजिस कर रहा है..जिसकी शिकायत उन्होंने गांधीनगर थाने में की है..

जन्मेजय मिश्रा..नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अम्बिकापुर

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा ने बताया की हम लोगो के द्वारा कुछ नहीं किया गया है दरअसल हम लोग एक अन्य मामले को लेकर कलेक्टर से मिलने गए थे तभी एक महिला वहा आई और कलेक्टर से शिकायत करने के बाद अपने आप बीती सुनाने लगी..जिसका वीडियो किसी ने बाना लिया और सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया जिसके बाद महापौर को ये लग रहा है की उक्त महिला को विपक्ष के द्वारा भड़काया जा रहा है..और भ्रष्टाचार को उजागर करने के उद्देश्य से अगर ये वीडियो बनाया गया है तो हम उसके साथ है..

पुष्पेन्द्र सिंह बघेल .. प्रशिक्षु डीएसपी

फिलहाल अपनी छवी को धूमिल होता देख इससे पहले की महिला थाने पहुचती खुद महापौर अपने समर्थको के साथ थाने पहुचे थाना प्रभारी ने बताया की महिला कमला विस्वकर्मा और नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध मानहानी व आई टी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की शिकायत की गई है..