टेहडी जंगल से पकड़ा गया एक नक्सली.. कई वारदातों में रहा है शामिल…

Exif_JPEG_420

बलरामपुर (कृष्ण मोहन कुमार) जिले में नक्सल गतिविधियों में संलग्न रहे स्थाई वारंटियों की धर पकड़ के लिए, इन दिनों सरगुजा रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक डी आर आँचला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन पंकज शुक्ला व चांदो थाना प्रभारी उमेश बघेल के नेतृत्व में पुलिस जवानों और एस आई बी की टीम ग्राम पुंदाग के टेहडी के जंगल मे सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान सर्चिंग कर रहे पुलिस जवानों को देख एक 38 वर्षीय युवक  सन्दिग्ध अवस्था मे दिखा, वह पुलिस को देख भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ने में सफलता हासिल की, पुलिस के द्वारा मौके पर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम सुधन कोरवा पिता जनार्दन कोरवा, ग्राम टेेहड़ी थाना भंडरिया जिला गढ़वा झारखण्ड का निवासी होना बताया।

वही पुलिस अधीक्षक डी आर आँचला ने आज पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए,इस बात की पुष्टि की तथा उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया व 38 वर्षीय  युवक सुधन कोरवा पूर्व में नक्सली गतिविधियों में संलग्न रहा है, और जिले के चांदो थाने में हत्या,लूट,आगजनी जैसे आठ गम्भीर मामले दर्ज है, यही नही सुधन कोरवा पर पुलिस ने 2000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पूर्व में भी जेल में था निरुद्ध
वही पुलिस अधिक्षक ने बताया कि सुधन कोरवा को 2003 में भरमार बन्दूक के साथ झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था,और वह तीन साल तक झारखंड के गढ़वा जेल में निरुद्ध रह चुका है।