तीन दिन से बंद है शहर की पानी सप्लाई..निगम को वाल्व बदलने में लग गए तीन दिन..!

अम्बिकापुर

शहर में तीन दिनों से नगर निगम के द्वारा की जाने वाली पानी की सप्लाई बंद है जिससे शहर वासियों की पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की शाम से आज तक शहर के कई मुख्य क्षेत्रो में नगर निगम द्वारा पानी सप्लाई नहीं की गई है, ऐसे में आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के प्रशासनिक भवन के उपर बनी पानी की टंकी का वाल्व ख़राब हो जाने की वजह से यह पाने सप्लाई बाद है लेकिन सवाल यह है की क्या तीन दिनों में भी नगर निगम वाल्व नहीं बदल सका। या महज एक वाल्व को बदलने में इतना समय लग सकता है लिहाजा तीन दिन तक पानी सप्लाई बंद रहना निगम के पेयजल विभाग के सुस्त रवैये का परिचायक है।

गौरतलब है अमूमन गर्मी के मौसम में निगम क्षेत्र में आये दिन पानी सप्लाई बाधित होने की समस्या बनी रहती है लेकिन इस वर्ष तो गर्मी के शुरू होने से पहले ही नगर निगम के पेयजल विभाग की पोल खुल चुकी है। संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर जहां मेयर, विधायक, कमिश्नर, आईजी, नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन लोग निवास करते है उस शहर में निगम की लापरवाही का नतीजा ये है की तीन दिन से यहाँ पानी की सप्लाई बाद है और इस सम्बन्ध में जिम्मेदार जवाब देने की बजाय अपना फोन ही बंद किये हुए है।

बहरहाल इस सम्बन्ध में नगर निगम के जल प्रदाय शाखा के प्रभारी के सी साहू ने बताया की वाल्व खराब होने के कारण पानी सप्लाई बाद थी। जो सुधार ली गई है आज से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी। लेकिन क्या वाल्व बदलने में तीन दिन लग गए इस सवाल पर श्री साहू ने हूँ हूँ करके टालने की कोशीस की।