जांजगीर चाम्पा के नये जनसपंर्क अधिकारी होंगे सुरेंद्र सिंह

जांजगीर चाम्पा संजय यादव : जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनीता केसरवानी के गरियाबंद ट्रान्सफर के बाद सुरेंद्र सिंह जिले के नए जनसपंर्क अधिकारी के रूप में पदस्थ होंगे। सुरेन्द्र सिंह अभी फिलहाल गरियाबन्द से जांजगीर  आ रहे है।  वही सुरेन्द्र सिंह पहले भी अपना सेवा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में जांजगीर में दे चुके है। नए जिला स्थापना के समय वे लंबे समय तक जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ रहे। 3 मार्च को पूर्व अधिकारी सुनीता केसरवानी यहाँ से रिलीफ हो गई है। अब वे गरियबन्द में जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप कार्य भार लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार नये अधिकारी सुरेन्द्र सिंह  हप्ते भर में जांजगीर जॉइनिंग ले सकते है। वही सुरेन्द्र सिंह अनुभवी ,तेज तर्रार,  अधिकारी के रूप में जाने जाते है।