छ.ग. राज्य विधिज्ञ परिषद् द्वारा पैरा लीगल क्लीनिक का आयोजन किया गया

अम्बिकापुर

छ.ग. राज्य विधिज्ञ परिषद् बिलासपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर, जिला अधिवक्ता संघ अम्बिकापुर एवं केन्द्रीय जेल अधीक्षक अम्बिकापुर के सहयोग से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में एक दिवसीय कैम्प, पैरा लीगल क्लीनिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपस्थित बंदियों को उनके मौलिक अधिकारो की जानकारी, शासन द्वारा दी जा रही विधिक सुविधाओ की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जेल में बंदियों को हो रही असुविधाओ की जानकारी प्राप्त कर निदान के सम्बन्ध में बताया गया।

इस कार्यक्रम में आयोजक संस्थाओं में से प्रभाकर सिंह चंदेल, लीलाधर सिंह चंद्रा, चन्द्र प्रकाश जांगडे, श्रीमती सुधा भारद्वाज, प्रवीन गुप्ता, जनार्दन त्रिपाठी, भूपेन्द्र सिंह, ललित जांगडे, अशोक दुबे, सहित माननीय न्यायाधीश एन के चंद्रवंशी, गौरव मिश्रा, केन्द्रीय जेल से अधीक्षक श्री टोप्पो, श्री प्रधान सहित सभी पुरुष व महिला बंदी उपस्थित रहे।