चिंतामणि ने बढाई निमग प्रशासन की चिंता : अनदेखी का भी आरोप

अम्बिकापुर
आज के परिवेश मे राजनीति और बगावत का चोली दामन का साथ हो गया है, जिसकी बानगी अम्बिकापुर मे भी देखने को मिल रही है। दरअसल सरगुजा जिले के लुण्ड्रा से कांग्रेस विधायक ने ,, अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के खिलाफ अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है। और अम्बिकापुर शहर मे आने वाले उनके विधानसभा क्षेत्र मे उनकी अनुमति बिना विकास कार्य करने पर आपत्ति भी जताई है। जबकि निगम मे उनके दल के पूर्ण बहुतम वाली सरकार है।
देश -देश के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव की स्थिती तो आपने सुनी होगी, लेकिन देश के भीतर सीमा विवाद कम ही सुनने मे आता है। लेकिन अम्बिकापुर नगर पालिक निगम क्षेत्र मे सीमा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल अम्बिकापुर निगम का कुछ क्षेत्र पडोस की लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र मे आता है। और अम्बिकापुर निगम प्रशासन ने इसी क्षेत्र के मठपारा इलाके मे सिटी बस टर्मिनल बनाने कीmathpara योजना पर काम शुरु कर दिया है। जिसके तहत निगम ने यंहा की नजूल भूमि मे अतिक्रमण कर घर बनाने वाले को हटने का नोटिश दे दिया। जिसके बाद क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महराज ने निगम प्रशासन की इस मुहिम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विधायक के मुताबिक जिस मठपारा इलाके से लोगो को हटाने का फरमान जारी किया गया है , वंहा नीचले तबके के लोग रहते है जो केवल सर छुपाने के लिए घर बनाकर वंहा रह रहे है, इसलिए उन्हे विधायक की सहमति के बिना वंहा के बाशिंदो को हटाया जाना ठीक नही। लेकिन कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज जिस अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उसमे कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है, जिससे निगम के प्रशासनिक अमले के साथ राजनैतिक ढांचे मे भी भूचाल मच गया है। और महापौर डाँ अजय तिर्की का कहना है कि उनका पत्र आज ही मिला है, मिल बैठकर बातचीत से इस मसले का हल निकाल लिया जाएगा।
पूरे विवाद की स्थिती ने अम्बिकापुर के खराब भौगोलिक स्थिती के कारण जन्म लिया है, क्योकि अम्बिकापुर शहर की सीमा के भीतर ना केवल दूसरे विधानसभा की दखल है,, बल्कि अम्बिकापुर निगम क्षेत्र मे तो पडोसी जिले सूरजपुर की सीमा भी आती है। और शहर का स्टेशन ,सेन्ट्रल स्कूल और कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर मे होने के बाद भी पडोसी जिले की संपत्ति है। बहरहाल अब देखना है कि इस मसले मे अपनी सरकार वाले निगम पर भडके कांग्रेस विधायक को निगम प्रबंधन मठपारा मे सिटी बस टर्मिनल बनवाने के लिए कैसे राजी करता है।