गाज गिरने से दो अलग अलग घटनाओ में तीन लोगो की मौत

जगदलपुर 

 

बस्तर संभाग में दो अलग अलग घटनाओ में तीन लोगो की मौत हो गई है गाज गिरने से मरने वालो में एक महिला जनपद सदस्य और पुल निर्माण के काम करने वाले मजदूर शामिल है..पहली घटना कोंडागाँव में हुई जहा खेत से घर लौट रही कोण्डागांव की जनपद सदस्य की गाज गिरने से मौत हो गई है। हादसे के दौरान खराब मौसम को देखते हुए जनपद सदस्य अपने पति व ननद के साथ घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृत जनपद सदस्य जगनतीं मरकाम जनपद पंचायत कोण्डागांव के पल्ली क्षेत्र की जनपद सदस्य थी और भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करती थी। वही दूसरी घटना केशकाल जनपद क्षेत्र में हुई है जहा गाज गिरने से 2 श्रमिको की मौत हो गई और 6 घायल है..ये सभी लोग होनहेड पंचायत के माटेंग में पुल निर्माण का काम कर रही थी..तभी अचानक गाज गिरने से यह हादसा हो गया…बहरहाल घायलों का कांकेर के अस्पलात में इलाज जारी…