खेल मंत्री के नगर मे मैदान साफ करने बच्चों को उठाना पड़ रहा फावड़ा

खेल मैदान की दुर्गती कर भूला प्रशासन , बच्चे कर रहें है सफाई

Random Image

कोरिया 

जिला मुख्यालय के एकमात्र खेल मैदान रामानुज मिनी स्टेडियम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह और उसके बाद जाग युवा जाग कार्यक्रम के आयोजन के बाद से उपेक्षित पड़ा है। हालात यह है कि आसपास के छोटे-छोटे बच्चों को भी खेलने के लिए खुद ही फावड़ा लेकर मैदान की सफाई करनी पड़ रही है। आयोजन के बाद हुई दुर्दशा के बाद कम से कम यह मैदान खेलने लायक तो नही रह गया है। और ऐसे हालात तब है जब यह जिले के एक मात्र खेल मैदान होने के साथ-साथ सूबे के खेल मंत्री का गृह नगर भी है।

ज्ञात हो कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ एवं अन्य गतिविधियों के लिए पूरे मैदान मे बजरी गिट्टी बिछाई गई थी। इसके ठीक दुसरे दिन से 27 से 29 जनवरी तक शासन द्वारा युवाओं के कैरियर गाइडेंस के लिए जाग युवा जाग कार्यक्रम का  आयोजन करा दिया गया। लेकिन कार्यक्रम निपटने के 20 दिन बाद भी प्रशासन ने स्थानिय खिलाड़ियों की खेल मैदान की आवश्यकता को दरकिनार करते हुए आज तक पूरे मैदान मे फैली बजरी नही हटाई जा सकी है। आज कल स्टेडियम का उपयोग शहर के अवारा मवेशियों को बंद करने के लिए भी किया जाता है। यही नही यातायात विभाग के डिवाईडर भी मैदान मे यहां वहां फेंक दिए गए है।

हर आयोजन के बाद होती है यही स्थित 

मुख्यालय के एक मात्र खेल मैदान होने के बावजूद खेल गतिविधियों को छोड़ सारे समाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक आयोजन इसी खेल मैदान मे करके इसकी दुर्गती कर दी जाती है। जिससे सारे मैदान मे गोबर फैला रहता है। जिससे यहां पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। आयोजन होने के बाद उसी हाल मे छोड़ दिया जाता है। जिस पर ना तो प्रशासन और ना ही स्थानिय जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान जाता है।

बच्चे कहाँ जाए खेलने 

खेल मैदान मे फावड़ा  लेकर सफाई मे लगे बच्चों से पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि हम खेलने कहां जाए। मैदान मे जगह-जगह बिखरी बजरी के कारण खेल भी नही पाते और गिरने पर चोंट भी लगती है। ऐसे मे खेल बंद कर पहले मैदान की सफाई कर रहे है। इस तरह आयोजन को सफल बनाने के लिए मैदान मे डाली गई बजरी बच्चों के लिए सरदर्द साबित हो रही है।

एमआर भगत, सहायक खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग

26 जनवरी का कार्यक्रम एसपी साहब के अंडर मे है वही मार्चफास्ट की तैयारी भी कराते है। और यह कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख मे कराया जाता है। कार्यक्रम के बाद खेल मैदान की साफ सफाई की जिम्मेदारी किसकी है। यह मै नही बता पाउंगा।