कर्ज से तंग किसान ने कलेक्टर कार्यालय में खाया जहर… मौके पर हुई मौत….

जांजगीर चाम्पा (संजय यादव) जांगीर चाम्पा जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने कलेक्टर कार्यालय में ही जहर का सेवन कर आत्म ह्त्या कर ली है.. बताया जा रहा है की किसान सूदखोरों के कर्ज से परेशान था और इसकी शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुचा था और बेबशी ही हद पार होने के बाद उसने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही जहर खा कर अपने प्राण त्याग दिए..


जानकारी के अनुसार मृतक जगदीश बघेल पिता पंचराम बघेल 40 वर्ष जिले के कुरडा गाँव का रहने वाला था.. और खेती किसानी का काम करता था.. लेकिन खेती के लिए लिए गए कर्ज और सोद्खोरो के दबाव से पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था.. और आज अपनी परेशानी के समाधान के लिए वह जिला कलेक्टर के पास फ़रियाद लगाने पहुचा था… लेकिन कार्यालय के अन्दर ना जाने ऐसी कौन सी बात हुई की किसान ने आत्महत्या कर ली.. फिलहाल शव को अस्पताल ले जाया जा रहा है..