कच्ची दीवार ढहने से 4 बच्चे दबे… 1 की मौत तीन गंभीर

जांजगीर चांपा (संजय यादव) पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ससहा में कच्ची दीवार ढहने से 4 बच्चे दब गये। काफी मशक्कत के बाद 2 बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक दो अन्य बच्चों को बाहर निकला गया उनमे से एक की मौत हो चुकी थी.. बताया जा रहा है कि घर मिटटी की दीवार से बनी हुई थी जो पहले से कमजोर थी और वही बच्चे खेल रहे थे। बारिश अधिक होने के कारण मिटटी की दीवार गीली होने से गिर गई जिसके चपेट मे बच्चे आ गये। परिजनो ने दोनो बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया गया। बच्चो के सिर हाथ मे चोटे आई है.. 2 अन्य बच्चों को बहार निकालने की कोशिश के बाद उनमे से एक की मौत हो गई।

जिसके बाद गांव में अफरा- तफरी का माहोल बना हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची हुई हैं । वही बच्चों को निकालने में गावं के लोग ने भी पुलिस की मदद की। घटना से परिजनो में भय का माहौल है और रो रो कर बुरा हाल है।