असर फटाफट..! जन शिक्षक व समन्वयक के पद पर वापस हुए शिक्षाकर्मी

सूरजपुर शिक्षाकर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के दौरान सूरजपुर में जिला शिक्षाकार्यालय द्वारा जन शिक्षक और समन्वयक की जिम्मेदारी सम्हाल रहे हडताली शिक्षा कर्मियों की जगह अन्य शिक्षको को पदस्थ कर दिया था.. और हड़ताल समाप्त लेने के बाद सरकार के द्वारा सारी कार्यवाहियों को वापस लिए जाने के आदेश के बाद भी सूरजपुर में जनशिक्षक व समन्वयक के पद पर शिक्षाकर्मियों की वापसी नहीं हो सकी थी.. इस सम्बन्ध में फटाफट न्यूज ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर शिक्षाकर्मियों की तकलीफ को उजागर किया था.. जिसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय सूरजपुर से जारी आदेश के अनुसार जिले में जनशिक्षक और समन्वयक की जिम्मेदारी उठा रहे शिक्षाकर्मियों को वापस उनके पद पर रहने का आदेश जारी कर दिया है.. इस समबन्ध में शिक्षाकर्मी नेता रंजय सिह ने फटाफट न्यूज को खबर प्रकाशन कर उनकी बात को उठाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है..\

देखें आदेश की कापी-

IMG 20171214 WA0005

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पढ़िए क्या थी खबर-

हड़ताल तो शून्य पर वापस पर कार्यवाही शून्य नही हुई…