अम्बिकापुर में बने इस देश भक्ती वीडियो गाने को देखकर नहीं रुकेंगे आपके आंसू

अम्बिकापुर में रहने वाले स्वप्निल जायसवाल ने एक देशभक्ती वीडियो सॉंग बनाया है और स्वप्निल इसे स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रिलीज कर देश के सामने ला रहे है। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ के ही खैरागढ़ से संगीत की शिक्षा लेने के बाद स्वप्निल ने पहला वीडियो सॉंग वेलेनटाइन डे पर और दूसरा वीडियो सॉंग होली पर रिलीज किया था। अब स्वप्निल एक देश भक्ती वीडियो गीत लेकर आ रहे है। स्वप्निल और उनकी टीम ने देश के नाम एक वीडियो बनाया है और उसका नाम दिया गया है “फर्ज” देश भक्ती की भावना से प्रभावित इस वीडियो का म्यूजिक बनाने के साथ साथ गाने को भी स्वप्निल ने खुद ही गया है इसके अलावा वीडियो में भी स्वप्निल मुख्य किरदार में नजर आयेंगे।

23anigif

वीडियो एडिटर और पूरी कहानी के डायरेक्टर शिवमंडल ने बताया की स्वप्निल के साथ विचार करने के बाद इन लोगो ने देश की आर्मी के लिए कुछ नया करने का सोचा और फिर एक वीडियो गीत तैयार किया गया। इस सम्बन्ध में वीडियो डायरेक्टर शिवमंडल ने बताया की वो भी अंबिकापुर के ही रहने वाले है और उन्होंने कलकत्ता में एनीमेशन का कोर्ष किया है और अब एक वीडियो बनाकर देश की आर्मी को समर्पित किया है।

देखे पूरा वीडियो – 

बहरहाल पहले वेलेंटाइन गीत, फिर फाल्गुन गीत की सफलता के बाद स्वप्निल अब एक गीत देश के उन जवानो के नाम समर्पित करने जा रहे है जिनकी वजह से हम और हमारा देश सुरक्षित है। बहरहाल आर्मी पर बनाए गए इस वीडियो को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया है। साथ ही स्वप्निल और उनकी पूरी टीम को पूरा विश्वास है की लोगो को यह वीडियो सांग पसंद आयेगा। इस वीडियो में स्वप्निल और शिव के साथ आकाश सिंह रावत और अंकित त्रिपाठी ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। वही इन कलाकारों की काबिलियत को देखते हुए शहर के ही विश्व विजय सिंह तोमर व वसुंधरा सिटीप्लेक्स ने भी इनका विशेष सहयोग किया है।

anigif new