अनुराग सिंह देव से मिलने रमन सिंह पहुचे उनके घर..!

अम्बिकापुर 

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सूरजपुर और बतौली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अम्बिकापुर पहुचे, कार्यक्रम से पहले डॉ सिंह अम्बिकापुर पीजी कालेज मैदान में बनाये गए हेलीपैड पर पहुच कर भाजपा नेता अनुराग सिंह देव के घर पहुचे और अनुराग सिंह के दिवंगत पिता स्व. अरुण सिंह देव को श्रद्धांजली अर्पित की और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में साहस बनाए रखने के लिए ढाडस बंधाया, इस दौरान डॉ रमन सिंह के साथ गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, सांसद कमलभान सिंह, अनिल सिंह मेजर आदि लोग भी उपस्थित रहे, इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सूरजपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ।

गौरतलब है की सूरजपुर जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास के कार्यक्रम व बतौली में नए महाविद्द्यालय भवन के साथ सरगुजा को करोडो के काम की सौगात देने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अम्बिकापुर पहुचे है, इस दौरान उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम से पहले भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव के घर जा कर उनसे मुलाक़ात की और दुःख की घड़ी में उनके परिवार के सहभागी बने।