
अम्बिकापुर
अम्बिकापुर के आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव ने कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस कार्यालय कोठी घर मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जारी किए गए घोषणा पत्र मे राशन काड से लेकर वेंडर पालिसी और शहर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसी बातो की घोषणा की गई है।
अम्बिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय मे आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव की अगुवाई मे कांग्रेस के घोषणा पत्र का जारी कर दिया गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र राजधानी के साथ ही अम्बिकापुर मे भी जारी किया। नगरीय निकाय चुनाव के जारी इस घोषणा पत्र मे कांग्रेस ने राशन कार्ड को पात्रता के आधार पर जोडना, पेंशन की घर पंहुच व्यवस्था, मीडियाकर्मी हास्टल, अन्त्येष्ठी योजना, मूलभूत सुविधाओ का विस्तार, मेट्रो शहरो की तर्ज पर सस्ता सुगम परिवहन, प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए विसर्जन कुण्ड बनवना, जल आवर्धन
घोषणा पत्र जारी करने के बाद मीडियाकर्मियो से बात करते हुए टी.एस सिंहदेव ने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था मे व्यवसायीकरण समाप्त करना और अम्बिकापुर मे अगर निगम आने के बाद टैक्स को आधा करना उनकी प्राथमिकता होगी। इधर श्री सिंहदेव के मुताबित स्थानिय स्तर के लिए निगम का घोषणा पत्र भी जल्द जारी किया जाएगा।
बहरहाल भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लेकिन अब इंतजार आम जनता की घोषणा का है,, कि वो 29 तारिख को किसी घोषणा पर मोहर लगाते है।