CG-ब्रेकिंग: दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने विवाद हुआ तो युवक ने मारा चाकू…हॉस्पिटल में मौत…

जांजगीर-चाम्पा...दो युवकों के बीच आपसी विवाद के चलते चाकू बाजी की घटना सामने आई हैं। इसमें एक युवक ने दूसरे निखिल नमक युवक को चाकू मार दिया. जहाँ युवक की मौत हो गई हैं। विवाद के चलते यह घटना होना बताया जा रहा हैं। लेकिन, किस कारण यह घटना हुई अभी यह पता नहीं चल पाया हैं। बताया जा रहा हैं मृतक युवक का नाम निखिल सिंह हैं। 13 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नगरदा गया हुआ था। तभी किसी बात को लेकर दूसरे युवक से विवाद हो गया एक युवक ने निखिल को चाकू मार दिया चाकू मारने के दौरान निखिल लहूलुहान हो गया। वही मौके पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह चाकू लगे युवक को चांपा के एनकेएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक निखिल को मृत घोषित कर दिया हैं। घटना की सूचना पर चांपा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं। वही घटना की जानकारी लेकर आरोपी युवक की खोजबीन में लग गई हैं।

images 19