चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें लीची का इस्तेमाल, होंगे ये फायदे

Skin Care: गर्मियों के मौसम में लीची सबसे ज्यादा लोगों को खाना पसंद होती हैं। गर्मियों में ही इसका सीजन रहता है। यह कई लोगों को खाना बेहद पसंद होती है। लीची स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी मानी जाती है। कई लोग इसके इस्तेमाल से अपने सुंदरता भी निखारते हैं। आज हम आपको लीची के प्रयोग से चेहरे को कैसे खूबसूरत बनाया जा सकता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे लीची के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा की रंगत कैसे निखार सकते हैं।

ऐसे करें लीची का इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा ड्राई है या फिर काफी ज्यादा पिंपल्स हो रहे हैं तो उसे ठीक करने के लिए आप लीची का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लीची के पल्प को निकालकर अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। ऐसा करीब 15 मिनट तक करना है। उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना है। ऐसा करने से आपके चेहरे कि ड्राइनेस खत्म हो जाएगी और आपका चेहरा मुलायम बनने के साथ-साथ बेदाग भी हो जाएगा।

लीची चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यह टेनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं को भी खत्म करने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आप लीची के साथ गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे का एक्स्ट्रा ऑइल बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप लीची अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे चेहरे का कलर साफ होता है। आप इसका फेस पैक भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे –

सबसे पहले आपको दो चम्मच लीची के रस में दो चम्मच गुलाब जल मिला लेना है। उसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करना है। फिर 15 मिनट तक लगाए रखना है। उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छे से धो लेना है। ऐसा हफ्ते में तीन से चार बार करना है। आपको काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी त्वचा भी मुलायम और चमकदार बन जाएगी। इतना ही नहीं त्वचा से जुड़ी हर समस्या दूर होगी।

(Disclaimer- इस लेख में दी गई डिटेल्स सामान्य जानकारी पर आधारित है। अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। फटाफट न्यूज डॉट कॉम इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है।)