मृत्यु के हजार साल बाद भी लोगो को दिखता है यह राजा.. 3 बार लाश की हो चुकी है जांच..!

दुनिया के इतिहास में ऐसे बहुत से रहस्य हैं जो की आजतक लोग नहीं जान पाए हैं क्योंकि उन से आज तक कोई पर्दा नहीं उठा पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही राजा के बारे में जानकारी दे रहें हैं जो की विश्व का सबसे चर्चित राजा है। इस राजा का नाम है “तूतनखामेन”, यह मिश्र का राजा था और इसकी मृत्यु को करीब 3 हजार साल हुआ बताया गया है पर इतना समय हो जाने के बाद भी इस राजा की मृत्यु का राज अभी राज ही है।

सही बात यह है कि तूतनखामेन को इतनी प्रसिद्धी अपने शाशन काल में नहीं मिली होगी जितनी की उसको मारने के बाद में मिली। 1922 में कार्टर ने उसकी ममी को को ढूंढ निकाला था। कार्टर के अनुसार जब उसकी ममी मिली तो उसकी कब्र में हाथी दांतों और सोने के ढेर सारे आभूषण भी रखे मिले थे। तूतनखामेन की ममी का चेहरा भी एक सोने की परत से ढका हुआ था तथा उसने एक ताबीज पहन रखा था, कार्टर बताते हैं कि हमने उसके चेहरे से गर्म तारों के माध्यम से सोने की परत को हटाया और उसके शरीर को तीन भागो में बांट दिया।

1926 में तूतनखामेन के शरीर को सही करके वापस रख दिया गया तथा उसके बाद में 3 बार उसकी लाश को एक्स रे के लिए निकाला गया। 1968 में हुए एक एक्स रे से यह बात सामने आई कि एक हड्डी का टुकड़ा उसके सर में धसां हुआ है जिसके चलते उसकी मृत्यु हुई होगी। इस प्रकार से यह भी माना जा रहा है कि तूतनखामेन की मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। आज भी बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि मिश्र के पिरामिडों के आसपास तूतनखामेन की ममी घूमती दिखाई देती है तथा यहां अजीब तरह के संगीत की आवाजें भी सुनाई पड़ती है।