Surguja News: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पहुँचे माता के दरबार, मत्था टेक लिया आशीर्वाद

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत माँ महामाया के दर्शन पश्चात जयस्तंभ चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में पहुँचे। जहाँ उन्होंने विधि विधान से माता की पूजा अर्चना के बाद मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पुरोहित अशोक महाराज ने समिति की तरफ से गमछा भेंटकर उनके विजयी होने की कामना की। यहाँ से दर्शन के बाद खाद्यमंत्री मध्यनगरी दुर्गापूजा समिति एवं लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम स्थित दुर्गापूजा समिति पहुँचे। जहाँ पूजा अर्चना के बाद खाद्यमंत्री ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व खाद्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले क्षेत्र की आराध्य देवी माँ मँगरेलगढ़ीन के दरबार में पहुँचे। जहाँ उन्होंने जनकल्याण की मनोकामना के साथ क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए मंगरेलगढ़ीन माता के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। यहाँ से उनका काफिला ग्राम खडादोरना, भुषु, नवापारा, गिरहुलडीह, गेरसा, सरगा, शिवनाथपुर होते हुए नोनियाटांगर पहुँचा। इस दौरान खाद्यमंत्री ने सभी गाँवो में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर खाद्यमंत्री ने लोगो से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तिलक बेहरा, मंत्री प्रतिनिधि संदीप गुप्ता, सुनील मिश्रा, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, शिव गुप्ता, मनीष गुप्ता, बाबू सोनी, बॉबी वाधवा, अध्यक्ष सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति सुरेश सोनी, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, सीईओ संजय कुमार मरकाम, थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह समेत काँग्रेसी पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Random Image