रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ कर रहे हैं ‘गल्ती से मिस्टेक’

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। इस समय दोनों अपने पर्सनल इश्यू को साइड रखते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 1 जुलाई को दोनों ने म्यूजिकली एप पर डेब्यू किया। इस एप पर आप अपने होंठ हिलाकर अपने पसंदीदा गाने को गा सकते हैं। दोनों स्टार्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पसंदीदा गाना गल्ती से मिस्टेक को चुना। अनुराग बसु निर्देशित यह फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली है। दोनों साथ में डांस करते हुए काफई एडोरेबल लग रहे हैं। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया है। ऑन स्क्रीन दोनों को देखना काफी अच्छा लगता है। कैट और रणबीर प्रमोशन के दौरान एक दूसरे का काफी मजाक उड़ाते हैं।

Random Image

हाल ही में जग्गा जासूस का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। बता दे कि जग्गा जासूस के फिल्म मेकर्स ने दूसरे ट्रेलर को बहुत मिस्ट्री से भर दिया है। इसे देखते के साथ ही बहुत सारे सवाल आपको घेर लेंगे। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर के हकलाने से होती है। अपने हकलाने की प्रॉब्लम से वह अपना नाम रुक रुक कर बोलते हैं। इसलिए वह एक गाना गाते हैं जिसमें वह रुकते नहीं, ‘बगीचे में कुछ फूल देर से खिलते हैं, मेरे वर्ड्स भी सो सो के निकलते हैं’। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर अफलातून थोड़े कार्टून बने हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि पहले एक कॉलेज स्टूडेंट ख़ुदकुशी करता है, उसका इल्ज़ाम रणबीर कपूर पर आजाता है। इसके बाद पड़ताल में कैटरीना का कातिल होना दिखाया गया है। कहानी मिस्ट्री से भरी हुई है। इस दौरान कैटरीना रणबीर को जोरदार चांटा भी मारती हैं। वहीं दूसरे सीन में उन्हें रोते हुए भी दिखाया गया है। फिल्म जग्गा जासूस के इस ट्रेलर देख कर आपको रणबीर कपूर की ही पिछली फिल्म बर्फी की याद आ जाएगी।

बता दें ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज़ होगी। इससे पहले इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया। अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है और प्रीतम के कंपोजिशन से यह अपना जादू बिखेर रहा है। वहीं इसमें फोटोग्राफी काफी अमेजिंग है।