जल्द ही आने वाली है प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म “द व्हाइट टाइगर” जानिए क्या है स्टोरी…?

फटाफट डेस्क : बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी तगड़ी पहचान बनाने में सफल हुई है। तो आपको बता दे कि जल्द ही उनकी अगली फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसका नाम ‘ द व्हाइट टाइगर’ है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही ये भी बताना कि वो इस फिल्म में ‘ पिंकी मैडम ‘ का किरदार निभा रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म के बारे में

आपको बताते हैं फिल्म की कहानी – ‘ द व्हाइट टाइगर’ मूवी अरविंद अडिग की बुक द व्हाइट टाइगर पर बनाई गई है। इस मूवी में रमिन बहरानी डायरेक्टर कर रहे हैं, वहीं नेटफ्लिक्स मुकुन देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्युस कर रहा है, फिल्म की कहानी एक सक्सेस फुल बिजनेसमैन कि है, जिसमें बताया गया है कि छोटे गांव का व्यक्ति कैसे शहर पहुंचता है। और वहां एक सफल व्यापारी बनता है।

फिल्म में ये दिखाया गया है कि भूख और मौकों की कमी, इंसान के अंदर किस तरह हार न मानने की भावना पैदा करती है । आइए अब आपको बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के बारे में क्या कहा? प्रियंका ने इस फिल्म के लुक को ट्विटर में शेयर किया है-
WhatsApp Image 2020 10 17 at 16.25.59

उन्होंने कहा कि व्हाइट टाइगर में मैंने पिंकी मैडम का किरदार निभाया है, जो यू एस में पहली पीढ़ी की प्रवासी है, वो अपने पति के साथ भारत में है, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं।इसके बाद जिंदगी ही बदल जाती हैं। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है।इसे निभाना और कहानी को बनाने में अलग ही खुशी हो रही है।

ये ऐसी कहनी है, जिसे बताने की जरूरत है, व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दे की पिछले साल ही प्रियंका चोपड़ा ने द व्हाइट टाइगर की शूटिंग को खत्म कर लिया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। आखरी बार प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं।