पुलिस सुरक्षा के बीच केएसके महानदी पाॅवर प्लांट का ताला खुला.. मजदूरों के बीच कल बैठक कर फिर से मांगो पर की जायेगी विचार…

जांजगीर-चांपा। आखिर कर एक हप्तो से बंद केएसके महानदी पाॅवर प्लांट भारी पुलिस सुरक्षा की बीच आज सुबह शुरू हो गया। दोनो संधों के मजदूर अब काम पर लौट आये है। वही मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी मांग पर कल एक बार फिर बैठक कर विचार करने की सहमति बनी है। एचएमएस मजदूर संघ केे प्लांट प्रबंधक व जिला प्रशासन के साथ वेतन बढोतरी की मांग पर कल फिर से बैठक कर विचार किया जायेगा।

फिलहाल आज यूूनाइटेड मजदूर संघ और एचएमएस मजदूर संघ की आपसी रजामंदी पर प्लांट को फिर से शुरू किया गया है। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या मे सुरक्षा के मेन गेट पर पुलिस जवान तैनात किये गये है। जहां किसी भी असमाजिक लोगों को अंदर जाने की अनुमति नही होगी। वही कल एचएमएस मजदूर संघ के पदाधिकारीयों के साथ जिला प्रशासन व प्रबंधन बैठ कर चर्चा करेगी।