CG BREAKING: बस्तर की 12 सीटों पर BJP कर रही जीत का दावा, ओम माथुर ने कहा- मुख्यमंत्री के चेहरे का निर्णय सेंट्रल पार्लियामेंट कमेटी तय करेंगी

दंतेवाड़ा. बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दंतेवाड़ा पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन किए। मंदिर दर्शन करने के बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान ओम माथुर ने बस्तर की सभी 12 सीटों पर जीत का दावा किया हैं, औऱ कहा कि, प्रदेश में कमल का निशान ही चेहरा रहेगा।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का अभी चेहरा तय नहीं हुआ हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे का निर्णय सेंट्रल पार्लियामेंट कमेटी तय करेगी। भाजपा पार्टी कोई परिवार की नही हैं। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। जाति और क्षेत्र की पार्टी नहीं हैं। गर्व से कहते हैं कि, यह सिस्टम की पार्टी हैं। यह व्यक्ति विशेष का दल नहीं हैं। लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत ने कमल को तैयार किया हैं।

कार्यकर्ताओं ने त्याग बलिादन से कमल को सींचा हैं। कमल का फूल लेकर जनता के बीच जाते हैं। कई प्रांतों में हम बिना चेहरे के पहुंचे है और कई राज्यों में चेहरे के साथ गए। जनता ने हमें आर्शीवाद दिया हैं। छग में जनता कांग्रेस से थक चुकी हैं। पांच सालों में ही समझ चुकी है यह सरकार भ्रष्टाचार को बढावा देने वाली हैं। गौठान घोटाला पर सरकार बैकफुट पर हैं।

इन्हें भी पढ़िएदेखिए VIDEO: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दुल्हन मेकअप किट में मिला कंडोम, Box खोलते ही उड़े होश