भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली चुनरी यात्रा

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को भाजपा महिला मोर्चा ने चुनरी यात्रा निकाली। यह यात्रा ग्राम भवराडाँड़ से शुरू होती हुई 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए माँ मंगरेलगढ़ीन मंदिर पहुँची। जहाँ माँ मंगरेलगढ़ीन कि पूजा अर्चना के बाद इस चुनरी यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा के दौरान भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी पैंकरा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी, सरोज गुप्ता, राधा यादव, संतोषी पावले, महेश्वरी दास, ममता जायसवाल समेत काफी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए।