ब्रेकिंग..IPS ने करवाया विधायक विमल चोपड़ा पर लाठीचार्ज! विधायक बोले कोई सुनवाई नहीं हुई तो विधानसभा में इस्तीफा दे दूंगा……

महासमुंद। हमेशा विवादों में रहने वाले IPS अधिकारी उदय किरण ने इस बार विवादों का पहाड़ उठा लिया है। महासमुंद के इलाके से विधायक विमल चोपड़ा पर लाठीचार्ज किया गया है और बड़ी तादाद में लोग घायल हैं। महिला खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने विधायक पहुंचे हुए थे। मामला इस कदर बिगड़ पुलिस की नाराजगी इस कदर सामने आई कि विधायक तक को नहीं छोड़ा गया लाठीचार्ज में विधायक विमल चोपड़ा लहूलुहान हो गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का गुंडा राज यहां बढ़ चुका है। हम मांग कर रहे थे कि सब इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR की जाए जिन्होंने कोच के साथ मारपीट की है। इस पर सिटी एसपी उदय किरण भड़क गए। और मेरी हड्डी पसली तक तोड़ देने की बात कहने लगे

यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मिनी स्टेडियम में महिला खिलाड़ी प्रैक्ट्रिस कर रहे थे। वहां के युवकों ने मैदान में घुसकर खिलाड़ियों से दुर्व्यवहार किया। खिलाड़ियों ने अपने संघ के पदाधिकारी अंकित लुनिया को इसकी सूचना दी। अंकित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाने गए। जहां पुलिस वालों ने उनकी शिकायत नहीं ली और दुर्व्यवहार करके भगा दिया। उल्टा उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर दी। अंकित ने इसकी जानकारी विधायक विमल चोपड़ा को दी। विधायक खिलाड़ियों को लेकर शिकायत करने पहुंचे। जहां सब इंस्पेक्टर समीर डुंमडुम ने उन्हें भीतर जाने नहीं दिया। उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आईपीएस उदय किरण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी विधायक से दुर्व्यवहार किया। वहां धक्का-मुक्की की नौबत आ गई थी। देर रात स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया गया।

देखे वीडियो…..