पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को दी श्रद्धांजलि…. भाजपा कार्यालय में हुई श्रद्धांजली सभा…..

 

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल जांजगीर-नैला द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री जन-जन के नेता मान. अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्पांजली अर्पित की। अटल जी के तैल चित्र पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजली अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजली सभा में विचार रखते हुए अटल जी के अनेक पहलुओं को छ.ग. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने अटल जी के छ.ग. के अनेक जन सभाओं, उनके दौरे का स्मरण करते हुए अनेक संस्मरणों को अपने विचार के माध्यम से रखा तथा अटल जी को भारतीय राजनीति का अजाद शत्रु बताया। इसी क्रम में जांजगीर-चाम्पा सांसद श्रीमती कमला पाटले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अटल जी को स्मरण किया तथा अटल जी को देष का महान नेता बताते हुए अनेक क्षणों को स्मरण किया। सभी लोगों ने गहरी मन से अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, व्यास कष्यप, नपाध्यक्ष श्रीमती मालती देवी रात्रे, रामेष्वर गोपाल, पूर्व नपाध्यक्ष मोतीलाल डहरिया, जिला महामंत्री, प्रषांत सिंह, हनुमान सिंह राठौर, अमर सुल्तानिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी लोगों ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाष डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अटल जी के 1989 के आगमन का भी सभी लोगों ने जिक्र किया। इस अवसर पर शोक सभा के कार्यक्रम का संचालन नपा उपाध्यक्ष आषुतोष गोस्वामी ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मोहन यादव, डॉ. पी.आर. अग्रवाल, माहमंत्री प्रदीप सोनी, चाम्पा मण्डल अध्यक्ष संतोष जब्बल, प्रेमषंकर थवाईत, डॉ. संतोष मोदी, रामवल्लभ सोनी, मंगतू शर्मा, श्रीमती संतोषी दुबे, पार्षद श्रीमती मिथलेष यादव, अजीत गढ़वाल, देवा गढ़वाल, भाजयुमों नगर अध्यक्ष षिवचमन सिंह, अजय निर्मलकर, अनुराग तिवारी, अमित यादव, संतोष साहू, सुधीर झाझड़िया, हितेष यादव, अष्वनी राठौर, गोलू तिवारी, शैल राठौर, सूरज गोस्वामी, रितेष मोनू अग्रवाल, दिलीप बर्मन, अनिल शर्मा, प्रेमनारायण गुप्ता, डॉ. प्रतीक यादव, प्रवीण अग्रवाल, उमाषंकर चंद्रा, आषीष साव, राकेष रूपवानी, अरमान खान, योगेष चौरसिया, हेमंत पैगवार, राजू यादव इसके साथ ही भाजपा द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजली सभा में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।