कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठो से नाराज…चुनाव संचालन में अव्यवस्था फैलाने का लगा रहे आरोप…


जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा में कांग्रेस पार्टी में कुछ ठीक नही चल रहा है। पार्टी में मतभेद सामने सामने आ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओ ने इसकी शिकायत वरिष्ठ नेताओं से करने की बात कह रहे है। लोकसभा चुनाव के एन वक्त पार्टी कार्यकर्ताओ की इस प्रकार मन मुटाव कही लोकसभा प्रत्याशी को भारी न पड़ जाये। इसके पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को मैनेज करने मे लगी है। कांग्रेस पार्टी के ही कुछ वरिष्ठो के व्यवहार से कार्यकर्ता नाराज है। हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक हाॅटल में प्रेसवार्ता कर न्यूनतम आय योजना के संबंध में मिडिया से चर्चा की गई, इसी दौरान ये बाते सामने आई है। कार्यकर्ताओ ने मिडिया से यहां तक कहा कि इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी अगर कार्यकर्ताओं की अनदेखा करते है तो इसका अंजाम लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। चुनाव में कार्यकर्ता ही प्रत्याशी के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मतदाताओ ंको मतदान केन्द्र मे लाकर वोट डालने से लेकर चुनाव मे व्यवस्था संभालने के लिए अहंम भूमिका निभाते है। जिला मुख्यालय के वरिष्ठ कांग्रेसीयो के इस व्यव्हार से कार्यकर्ता अब अपना शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी रवि भारद्वात से भी करेेगें। समय रहते अगर पार्टी अपने कार्यकार्ताओ मना लेती है तो ठीक है, नही तो लोकसभा चुनाव परिणामों में भी इसका असर दिख सकता है। वही जब इस संबंध कांग्रेस प्रत्याशी रवि भारद्वात से बात की गई तो उनका कहना हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे अब नराजगी या किसी प्रकार की गुटबाजी नही है। सबको एक साथ मिल कर काम करना है। और कांग्रेस को मजबूत करना हैं।