अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..ग्राम पंचायत हरदीसाँड़ के टॉवर मैदान में खेलप्रेमी युवाओं द्वारा पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित किया था।इस क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अलावा जशपुर एवं रायगढ़ समेत कुल 32 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया।इस क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला धरमपुर और फ्रेंड्स क्लब आरा के बीच खेला गया।जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए धरमपुर की टीम ने खिताबी जीत हासिल की।वहीं फ्रेंड्स क्लब आरा को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल सिर्फ जीतने या हारने का नाम नहीं है,यह आखिरी सांस तक हार न मानने के जज्बे का नाम है।उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।खेल में जिस तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया वो काबिलेतारीफ है।उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी एवं उपविजेता टीम का हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि हारने वाले एक दिन जरूर जीतते हैं।
अगली बार आप सभी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करें मेरी यही कामना है।मुख्य अतिथि अमरजीत भगत और आयोजन समिति द्वारा विजेता,उपविजेता व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।विजेता टीम धरमपुर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ₹18,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
उपविजेता टीम फ्रेंड्स क्लब आरा को ट्रॉफी और ₹11,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संदीप कुमार को ट्रॉफी के साथ ₹1100 का नकद इनाम दिया गया।मैन ऑफ द मैच रहे धरमपुर टीम के सुरेश कुमार को फाइनल ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर बदरुद्दीन इराकी संदीप गुप्ता शिव गुप्ता अरुण गुप्ता बिगन राम पंकज दुबे राहुल गुप्ता रतन यादव राजेंद्र मिश्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम तिर्की उपाध्यक्ष संदीप तिर्की कोषाध्यक्ष जयप्रकाश,सदस्य संजय नितेश समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
