जापान, इंग्लैंड जैसे कई देश के खिलाडियों को पछाडकर गोल्ड मेडल जीत गई छत्तीसगढ़ की दो बेटियां…

गरियाबंद.. अंतराष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर जिले की दो छात्राओं ने जिला ही नही समूचे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर दिखाया है.. खासबात है कि दोनो छात्राएं शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की है…

Random Image

दरसल महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित अंतराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारत समेत श्रीलंका,इंग्लैंड, नेपाल, और जापान के 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.. जिसमे देश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के देवभोग स्थित कस्तूरबा गांधी आश्रम की 2 छात्राओं मीनाक्षी साहू और पदलया यादव ने श्रीलंका,इंग्लैंड, नेपाल, और जापान जैसे अत्याधुनिक खेल सुविधा वाले देश के 400 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता है.. इनकी इस सफलता पर आश्रम समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और खेल संघों ने दोनो खिलाडियों को शुभकामनाएं दी है.. जिन्होंने जिले का ही नही छत्तीसगढ़ और देश का परचम अंतराष्ट्रीय स्तर पर लहराया है..