मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह पौने चार घंटे के अंबिकापुर दौरे पर.. कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

 अम्बिकापुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह 3 मार्च को अम्बिकापुर आ रहे हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे पी.जी. काँलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर पहॅुचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक पी.जी. काँलेज ग्राउण्ड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में 1.35 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.05 बजे से 3.30 बजे तक कलाकेन्द्र मैदान में आयोजित लोकसभा सम्मेलन में शामिल होंगे। डाँ. रमन सिंह अपरान्ह 3.35 बजे से 4 बजे तक गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 4.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा अम्बिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आज 500 से अधिक जोड़ो का विवाह 
 मुख्यमंत्री डाँ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 3 मार्च को लगभग 570 जोड़ा का विवाह जिला मुख्यालय स्थित पी.जी. काँलेज ग्राउण्ड मे किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री डी.एस. मरावी ने बताया है कि इस अवसर पर गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा, नेता प्रतिपक्ष एवं अम्बिकापुर विधायक श्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री श्री रामविचार नेताम, सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक श्री चिंतामणि महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के महापौर श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर एवं एसपी ने लिया विवाह स्थल का जायजा
कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरराज पी. ने आज पी.जी. काँलेज ग्राउण्ड पहुंचकर मुख्यमंत्री कन्यादान के तहत होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।